Uttarakhand:- खटीमा गोलीकांड के शहीदों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन….. परिजनों को किया सम्मानित

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खटीमा गोलीकांड के शहीद आंदोलनकारियो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक स्थल पर राज्य आंदोलन के दौरान शहीद आंदोलनकारियो को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके परिजनों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उनका कहना था कि आज का दिन उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान खटीमा गोलीकांड में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानों को स्मरण करने का है और उत्तराखंड का हर नागरिक इन सभी वीर सपूतों का सदैव ऋणी रहेगा। बलिदानियों में उन्होंने भगवान सिंह सिरोला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानंद भट्ट और परमजीत सिंह को स्मरण किया तथा उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं।