कपकोट – गौरा महेश्वर की प्रतिमाओं के साथ ढोल-नगाडों के बीच निकली शोभायात्रा …..धान और झुअंर के पौधों से बनाई जाती है गौरा महादेव की मूर्तियां

कपकोट (बागेश्वर)l सुख, समृद्धि औऱ सौभाग्य के प्रतीक सातूँ आठोँ का पर्व श्रद्धा औऱ भक्तिपूर्वक मनाया गयाl रविवार को व्रतार्थी महिलाओं ने गौरा औऱ महेश्वर की मूर्तियों की ढोल नगाड़ों के साथ भव्य शोभयात्रा निकाली औऱ उन्हें रामलीला मैदान के समीप बह रही पवित्र सरयू के तट पर विसर्जित कर दिया। शोभायात्रा में महिलाएं मन भावन भजन कीर्तनों के गायन में थिरक रही थी।
नगर के कपकोट बाज़ार वार्ड स्थित मोहन चंद्र उपाध्याय के निवास पर महिलाओं ने सामूहिक रुप से सातू आठोँ पर्व मनाया। यहां धान औऱ झुवर के पौधों से गौरा महेश्वर की मूर्ति बनाई गईं थीl पूजा पं. बसंत बल्लभ जोशी ने कराईl महिलाओं ने गौरा महेश्वर को विभिन्न किस्म के पकवान, मिठाई औऱ फल अर्पित किएl उन्होंने शनिवार को हाथ के बाजो में डोर औऱ आज रविवार को गले में दुबड़ा धारण किया l महिलाओं ने गौरा महेश्वर से अपनी मन्नत मांगी जबकि कई ने अपनी मन्नत पूरी होने पर वस्त्र औऱ औऱ अन्य सामग्री अर्पित किए। महिलाओं ने गौरा महेश्वर भगवान से सभी की मनोकामना पूर्ण करने की प्रार्थना कीl उन्होंने प्रसाद वितरित किया।शोभायात्रा में बसंती, सावित्री, दीपा, पिंकी, लक्ष्मी, चंपा, ममता, उपाध्याय, सुशीला, दीपा, पुष्पा, नीमा, पूनम, ममता बिष्ट, गोविंदी, हेमा, कला, स्वीटी, तारा, सोनी वर्मा, नीमा, सुमन कांडपाल, द्रोपदीu परिहार, दानुली दानू, राधा धामी, कमला समेत पूर्व प्रधान गणेश चंद्र उपाध्याय, पूर्व सभासद तनुज तिरुवा, व्यापार मंडल सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय, नीरज उपाध्याय थेl उधर शिवालय वार्ड के तल्ला औऱ मल्ला आणू मोहल्ला में आयोजित सातू आठोँ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया।