Uttarakhand:- इस दिन से शुरू होगी पिथौरागढ़- मुनस्यारी के लिए हेली सेवा… हेरिटेज एविएशन करेगी संचालन

उत्तराखंड राज्य में पिथौरागढ़- मुनस्यारी के लिए 30 सितंबर से हेली सेवा की शुरुआत होने जा रही है। हेली सेवा का संचालन हेरिटेज एविएशन द्वारा किया जाएगा। उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए यह सेवा शुरू होगी केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू से मुलाकात कर राज्य में हेली सेवाओं के विस्तार में सहयोग की मांग करी थी इस पर केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय द्वारा पिथौरागढ़ से मुनस्यारी के लिए हेली सेवा को मंजूरी दे दी है और इसका संचालन हेरिटेज एविएशन को सौंपा गया है।