गरुड़ – घरों में घुसकर कटखने बन्दरों का हमला…..83 वर्षीय बृद्धा को किया घायल

गरुड़ (बागेश्वर )। विकास खण्ड गरुड़ के नजदीकी क्षेत्र ग्राम पंचायत मटेना में अपने घर के बरामदे में बैठी 83 वर्षीय महिला महिला पर बन्दरों के झुण्ड ने हमला कर उसे घायल कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मटेना निवासी बृद्ध महिला गोविन्दी देवी पत्नी स्वर्गीय किशनानन्द पाण्डेय अपने घर के बरामदे में बैठी थी।अचानक बन्दरों के झुण्ड ने उस पर हमला कर दिया।बन्दरों ने महिला के सिर में काट कर उसे घायल कर दिया। बताया जा रहा हैं कि मटेना में एक सप्ताह के बीच बन्दर के काटने की यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व बुर्जग नन्दाबल्लभ पाण्डेय को भी बन्दरों ने उनके ही घर के बरामदे में काटकर घायल कर दिया गया था।
ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी रोष हैं। ग्रामीण वन विभाग के खिलाफ आन्दोलन का मन बनाने लगे है।