
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा “हर घर तिरंगा, हर दिल तिरंगा” अभियान को लेकर पूरे प्रदेशवासियों से यह अपील की गई है कि सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराए एवं सेल्फी पोस्ट करें। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल व दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू हुआ “हर घर तिरंगा” अभियान आज राष्ट्र गौरव एकता और स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक बन चुका है और सभी प्रदेशवासियों से उन्होंने अपील की है कि हर घर तिरंगा हर दिल तिरंगा महा अभियान से जुड़े एवं अपने घरों पर तिरंगा फहराएं तथा गर्व से तिरंगे के साथ सेल्फी ले तथा उसे अपलोड कर दें। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए यह लिखा है।

