
गरुड़ (बागेश्वर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैजनाथ अस्पताल से लगातार आ रही शिकायतों के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रमोद सिंह जंगपाँगती ने बैजनाथ अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। दवाई स्टॉक रजिस्टर समेत एक्सरा व अल्ट्रासाउंड कक्ष का निरीक्षण किया। सीएमओ जंगपांगती ने कहा कि अस्पताल आने वाली मरीजों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। बताया कि किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर मरीज सीधे विभागीय अधिकारियों को शिकायत कर सकते है।

