गरुड़ – ग्राम प्रधान पद की दावेदार सीता आर्या का शिक्षित महिलाओं पर छा रहा है जादू

गरुड़ (बागेश्वर)। ग्राम पंचायत दुदिला के आदर्श तोक लोहारी में प्रधान पद की दावेदार सीता आर्या द्वारा टिकट लेने के बाद लगातार महिलाओं से सम्पर्क स्थापित कर वोट देने की अपील की जा रही हैं। सीता आर्या ने अपने चुनाव प्रचार अभियान के तहत रोजमर्रा का समय चक्र निर्धारित किया गया हैं। जिसके तहत जनसम्पर्क अभियान, बैठकें व चुनावी रणनीति शामिल हैं। इसी कार्यक्रम के तहत बुधवार को तल्ली लोहारी में महिलाओं की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में अनीता आर्या,दीपा आर्या, तारा देवी,हीरा देवी, ममता पाण्डेय ,गीता पाण्डेय, सुनीता जोशी ,भावना जोशी,हेमा जोशी,रेनू जोशी,मंजू जोशी,भावना जोशी,कला जोशी ने अपने -अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply