Uttarakhand:- मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में संपन्न हुई मंत्रिमंडल की बैठक…… लिए गए यह महत्वपूर्ण निर्णय

उत्तराखंड राज्य में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री द्वारा बैठक की अध्यक्षता की गई और इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर भी मुहर लगाई गई। इस दौरान लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय कुछ इस प्रकार है जैसे:- पुलों की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट को मंजूरी ,जीएसटी विभाग के ढांचे में भी पदों की संख्या बढ़ाई गई है और सतर्कता विभाग के ढांचे में 20 पदों को बढ़ाया गया है इसके अलावा पूरे प्रदेश में नए खनिजों के लिए खनन न्यास बनाए जाएंगे।