
पिथौरागढ़। यह काफी गर्व की बात है कि आज पहाड़ की बेटियां हर मामले में आगे है पहाड़ की बेटियां ना सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी नाम कमा रही हैं। तथा आज भी यहां उत्तराखंड के लिए काफी गर्व का विषय है कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की दो होनहार बेटियां सर्बिया में जूनियर एवं यूथ नेशन बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली है। इस प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 18 जनवरी 2022 से सर्बिया में होने वाला है जिसमें भारत का प्रतिनिधित्व निवेदिता कार्की और निकिता चंद करने वाली हैं।
बता दे कि निवेदिता कार्की 48 किलोभार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी और निकिता चंद 60 किलोभार वर्ग में प्रतिभाग करेंगी। वर्तमान में निवेदिता कार्की खेलो इंडिया नेशनल एकेडमी रोहतक में प्रशिक्षण ले रही है तथा निकिता चंद बिजेंद्र मल्ल बॉक्सिंग एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। तथा दोनों बॉक्सरों की इस उपलब्धि के लिए कैबिनेट मंत्री विशाल सिंह चुफाल, विधायक चंद्र पंत, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी , जिलाधिकारी आशीष चौहान समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी तथा आगे की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी।

