
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र में पहली बार कैबिनेट की बैठक होगी। मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र चंपावत में बैठक की तैयारी चल रही है और विधानसभा सत्र गैरसैंण में करने को लेकर भी तैयारी चल रही है। सचिवालय स्तर पर बृहस्पतिवार को कैबिनेट बैठक की तैयारी का असर भी नजर आया,4 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी परिसर में बैठक होगी और इस दौरान बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, ऊर्जा ,परिवहन समेत कई विभागों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। चंपावत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विधानसभा क्षेत्र है और ऐसे में यहां पर कैबिनेट की बैठक होना काफी खास है और चुनावी दृष्टि से अहम माना जा रहा है।
Advertisements





