
जम्मू कश्मीर में आतंकियों से लोहा लेते हुए जनपद पौड़ी गढ़वाल के प्रखंड द्वारीखाल के अंतर्गत ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान देश के लिए बलिदान हो गए| जब आठवीं गढ़वाल राइफल्स में तैनात ग्राम लंगूरी निवासी अनिल चौहान उम्र 28 वर्ष, के बलिदान की सूचना प्रताप बृजमोहन चौहान को गुरुवार दोपहर मिली| जैसे ही उनको अपने बेटे की शहीद होने की सूचना मिली वैसे ही दोनों माता-पिता बेसुध होकर गिर पड़े| लोगों को अनिल की शहादत की सूचना मिलते सांत्वना देने घर पहुंचने लगे|
जानकारी के अनुसार गुरुवार तड़के कश्मीर में राजौरी के मंडर सेक्टर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान अनिल को गोली लग गई| ग्राम प्रधान कमलेश्वरी देवी ने कहा कि अनिल के परिवार में उनके माता-पिता, बड़ा भाई व भाभी है| उन्होंने बताया कि अनिल के पिता भी फौज से सेवानिवृत्त है| और बड़ा भाई सुनील चौहान भी सेना में तैनात है| बीते वर्ष अनिल राष्ट्रीय रायफल्स में 3 वर्ष की सेवाएं देने के बाद आठवीं गढ़वाल राइफल्स में वापस आया था|

