
गरुड़ (बागेश्वर) । पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़ का वार्षिकोत्सव विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों के बीच सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक पार्वती दास एवं दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने सरस्वती वंदना,अतिथि स्वागत गीत व अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया।
बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए विधायक पार्वती दास ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता और उसके नवाचार पर विद्यालयों में बेहतरीन कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने विद्यालय के लिए फर्नीचर व सुन्दरीकरण के लिए आश्वस्त किया।
राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट ने बच्चों को शिक्षा व पाठ्यक्रम को ज्ञानवर्धन के लिए अर्जित करने व विद्यालय से शिक्षा प्राप्त कर समाज का प्रतिनिधित्व करने की बात कही गई।
साहित्यकार मोहन जोशी ने अपनी कविता व शायरी से बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें अपने जीवन और लक्ष्य प्राप्त करने की बात कही।विद्यालय के वर्ष भर के कार्यक्रम को प्रधानाचार्य गोविंद सिंह नेगी द्वारा सभी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया इस मौके पर भाजपा नेता भैरवनाथ, जगदीश आर्य, नगर पंचायत अध्यक्ष भावना वर्मा, सभासद अंकित जोशी, प्रदीप गुरुरानी, ललिता प्रसाद, बबीता नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य मथुरा दत्त पांडे पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष कैलाश जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, दीपक लोहनी, भगवान बल्लभ जोशी, शिक्षक मोहन जोशी, मोहन बिष्ट, मीना राणा, कैलाश जोशी, विधायक प्रतिनिधि भास्कर दास सहित अन्य अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

