Uttarakhand:- यमुनोत्री हेलीपैड पर मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने की सफल लैंडिंग….. पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में आगामी 30 अप्रैल को गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने जा रहे हैं और ऐसे में यमुनोत्री धाम में गरुड़ गंगा के समीप हेलीपैड का निर्माण कार्य भी पूरा हो चुका है जहां आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हेलीकॉप्टर ने सफल लैंडिंग की। उस हेलीपैड पर लगातार हेलीकॉप्टरों के सफल लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास चल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सरकारी हेलीकॉप्टर ने रविवार को यमुनोत्री धाम के हेलीपैड पर सफल लैंडिंग की और कुछ देर रुकने के बाद हेलीकॉप्टर वापस देहरादून के लिए रवाना हुआ। इससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगामी 30 अप्रैल को कपाट खुलने के दिन यमुनोत्री पहुंच सकते हैं इससे पहले यूकाडा के हेलीकॉप्टर ने वहां पर 2 दिन लगातार सुरक्षित लैंडिंग की है जिसके बाद आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सरकारी हेलीकॉप्टर वहां पहुंचा और उसने सफल लैंडिंग की तथा वापस देहरादून के लिए रवाना हो गया।