
बागेश्वर – बागेश्वर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आ रहा है, जहां एक महिला ने पहले चोरी की ओर फिर चोरी किए हुए सामान को खुद ही वापस लौटा दिया| मामला यह है कि एक महिला ने नगर व्यापार मंडल की दुकान से एक स्वेटर चोरी कर ली| उसकी यह हरकत तीसरी आंख ने पकड़ ली| महिला ने चोरी में अपने छोटे बच्चे को भी शामिल किया| बाद में जब पता चल गया गया तो महिला ने स्वेटर लौटा दी| इसी कारण व्यापार मंडल अध्यक्ष ने अभी पुलिस से शिकायत नहीं की है|
दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चोरी की घटनाएं रोकने की मामलों में बहुत अहम भूमिका निभाते हैं| इसी कारण इसे तीसरी आंख कहा जाता है| क्योंकि जिस काम को इंसान की दो आंखें नहीं देख पाती, उस काम पर इस तीसरी आंख की नजर हमेशा रहती है| ऐसा ही कारनामा नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष हरीश सोनी की दुकान में हुआ| जहां एक महिला ग्राहक बनकर आई और स्वेटर खुलवाकर मन नहीं आया कहकर चली गई| दुकानदार ने स्वेटर रख दिए और दूसरे ग्राहकों को देखने लगा| रात को जब दुकान बंद करने से पहले सीसीटीवी फुटेज देखी गई तो तब पता चला कि वही महिला स्वेटर चोरी कर रही थी, जो कई स्वेटर दिन में खुला कर चली गई थी|
व्यापार मंडल अध्यक्ष सोनी ने कहा कि महिला ने स्वेटर निकाल कर अपने छोटे बच्चे के झोले में डाल दिया और उसे पहले ही भेज दिया| खुद बाद में गई| सोचने की बात यह है कि महिला ने अपनी इस चोरी में अपने मासूम को भी शामिल किया| महिला नगर की ही रहने वाली है, उसे पहचान लिया गया है| लेकिन मामले को पुलिस तक नहीं ले गए, उन्होंने बताया कि महिला स्वेटर वापस कर गई है|

