Uttarakhand:- बद्री- केदार में पॉलिथीन बंद…. ऐसे मिलेगा प्रसाद और अन्य सामान

उत्तराखंड राज्य के बद्रीनाथ और केदारनाथ में पॉलिथीन का उपयोग नहीं किया जाएगा वहां पर प्रसाद और अन्य सामान कपड़े तथा जुट के बैग में दिया जाएगा। मंदिर समिति के मां चंद्रबदनी मंदिर यात्री विश्रामगृह में स्वयंसेवी संस्था सरस्वती जनकल्याण एवं स्वरोजगार संस्थान समिति के कर्मचारियों को प्रसाद के बॉक्स और थैलिया बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और ऐसे में बीकेटीसी के अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी का कहना है कि बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में प्रसाद के लिए जुट एवं कपड़े की थैलियो को प्रोत्साहित किए जाने से तीर्थ यात्री और आमजन पॉलिथीन का प्रयोग नहीं करेंगे जिससे हिमालयी हैं पर्यावरण का संरक्षण होगा और पॉलिथीन का उपयोग भी कम होगा।