![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0064.jpg)
नागालैंड में शहीद हुए उत्तराखंड के हवलदार प्रदीप थापा को रविवार को नम आंखों से विदाई दी गई| उनकी अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग टपकेश्वर श्मशान घाट में उमड़े| सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया| गोरखा रेजीमेंट के जवानों ने तीन राउंड हवा में गोलियां दबाकर शहीद को अंतिम विदाई दी|
इस मौके पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सेना, जिला प्रशासन तथा पुलिस के अधिकारियों ने उनको को श्रद्धांजलि दी|
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी शहीद की यात्रा में सम्मिलित हुए| इस दौरान सीएम ने स्वजनों से भेंट की और शोक संवेदना व्यक्त की| उन्होंने स्वजनों को विश्वास दिलाया कि उत्तराखंड सरकार शहीद परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी| कहा कि ईश्वर शहीद परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें|
बता दे की हल्द्वानी के अनारवाला निवासी प्रदीप थापा नागालैंड में 1/3 गोरखा राइफल्स के हवलदार के रूप में तैनात थे| शुक्रवार सुबह ड्यूटी के दौरान वह शहीद हो गए|
![](https://kurmanchalakhbar.com/wp-content/uploads/2024/02/IMG-20241108-WA0065.jpg)