Uttarakhand:- दसवीं कक्षा में अब 5 नहीं बल्कि अनिवार्य होंगे 10 विषय…….पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में सरकारी स्कूलों में पांच नहीं बल्कि 10 विषय अनिवार्य होंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा के बाद एससीईआरटी ने इसका ड्राफ्ट तैयार किया है। ड्राफ्ट तैयार करने के बाद 10 विषयों को अनिवार्य किए जाने की सिफारिश की गई है और सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से सभी विषय लेने होंगे तथा विषय में बदलाव का विकल्प उन्हे 11वीं कक्षा में दिया जाएगा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार एससीएफ का ड्राफ्ट तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा और उसके बाद इसे लागू किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक हाई स्कूल में तीन भाषाओं के लिए साल में 70- 70 घंटे का समय तय किया गया है।गणित में 135 घंटे, विज्ञान में 135 घंटे समेत कई विषयों के लिए समय भी तय किया गया है और शासन की अनुमति के लिए इस ड्राफ्ट को भेजा जाएगा।