
देश में ओमिक्रोन के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं| दिल्ली और महाराष्ट्र ओमिक्रोन से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं| दिल्ली में 264 और महाराष्ट्र में 254 ओमिक्रोन मामले सामने आ चुके हैं| देश में कुल ओमिक्रोन वेरिएंट मामलों की संख्या 1000 पहुंच चुकी है|
जिस प्रकार कोरोनावायरस तथा कोरोनावायरस का नया स्वरूप फैल रहा है, वह बहुत चिंताजनक है| यह तीसरी लहर की शुरुआत है|
इन मामलों को देखकर हमें यह समझना होगा कि हमें इसे फैलने से रोकने की जरूरत है, अगर इसलिए सही वक्त रहते नहीं रोका गया तो यह बहुत विकराल रूप ले सकता है| इसको फैलने से रोकने के लिए हमें कोरोना गाइडलाइन का पूर्ण रुप से पालन करना होगा|

