
कोरोना के साथ-साथ राज्य में ओमिक्रोन का भी खतरा बढ़ गया है| आए दिन कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है| इसी खतरे के कारण उत्तराखंड सरकार ने नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया था| दूसरी ओर अब सभी जिला अधिकारी भी अपने-अपने स्तर पर कोरोना के खिलाफ अलग-अलग प्रकार की गाइडलाइन अपने जिले में लागू कर रहे हैं| जिससे कोरोना तथा इसके नए स्वरूप को फैलने से रोका जा सके|
इसी के चलते उधम सिंह नगर जिला प्रशासन ने अब ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए स्कूल-कॉलेजों को बंद करने का बड़ा फैसला लिया है|
डीएम डॉ ललित नारायण मिश्र द्वारा जारी आदेश के अनुसार 30 दिसंबर 2021 से लेकर 31 दिसंबर 2021 तक स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे|

