एआरटीओ के वाहन स्वामियों को नोटिस भेजने से मचा हड़कंप, ढाई करोड़ दबा कर बैठे वाहन स्वामी

बागेश्वर – अभी तक टैक्सी संचालकों ने लगभग ढाई करोड़ रुपये का टैक्स जमा नहीं किया है| जिस कारण एआरटीओ ने वाहन स्वामियों को नोटिस भेज दिया| जिसके बाद हड़कंप मच गया| अब विभाग ऐसे वाहनों को जब्त करने की कार्यवाही करेगा|

बताते चलें कि लॉकडाउन में टैक्सी संचालन लगभग ठप था| वर्ष 2021 में यातायात व्यवस्था पटरी पर आ गई, इसके बावजूद भी टैक्सी चालक लंबे रूटों पर जाने से डर रहे थे| ऐसे में टैक्सी चालक धन नहीं कमा पाए, जिस कारण टैक्स जमा भी नहीं कर पाए| ऐसे लगभग 354 वाहन संचालकों को एआरटीओ ने चिन्हित कर दिया है| विभाग ने ऐसे टैक्सी चालकों को नोटिस भी भेज दिया है|


कुछ दिनों पहले ही टैक्स जमा न करने के कारण दो वाहन जब्त कर लिए गए| जिस कारण टैक्सी चालकों में हड़कंप मच गया| फिलहाल एआरटीओ ऐसे वाहनों को चिन्हित कर रहा है और इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी|