Uttarakhand:- राज्य में इस दिन से शुरू होंगे राष्ट्रीय खेल…..जारी होगा कार्यक्रम

उत्तराखंड राज्य में 38 वे राष्ट्रीय खेल आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे। 28 जनवरी 2025 से 14 फरवरी 2025 तक उत्तराखंड में यह राष्ट्रीय खेल होंगे और 25 अक्टूबर 2024 को प्रस्तावित भारतीय ओलंपिक संघ की आम सभा की बैठक में इसके लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ.पीटी उषा से मुलाकात की और कहा कि 38 वे राष्ट्रीय खेलों की जिम्मेदारी उत्तराखंड राज्य को मिली है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने आज बुधवार को नई दिल्ली में पीटी उषा से मुलाकात की और कहा कि वह उत्तराखंड को इस जिम्मेदारी के मिलने पर ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ. पीटी उषा का आभार व्यक्त करते है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने उन्हें बद्रीनाथ और केदारनाथ में दर्शन करने के लिए भी आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री का कहना था कि उत्तराखंड राज्य में होने वाले राष्ट्रीय खेलों का आयोजन अब तक का सबसे बेहतर आयोजन हो यह हमारा प्रयास होगा।

Leave a Reply