Uttarakhand:- केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत को पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री द्वारा विधायक रावत के निधन पर काफी दुख व्यक्त किया गया। बता दे कि विधायक शैला रानी की कुछ माह पूर्व ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ की सीढ़ियो से गिरने के कारण रीढ की हड्डी में फैक्चर आ गया जिसके बाद उन्हें हायर सेंटर ले जाया गया और वहां पर उनकी सर्जरी हुई जो कि सफल नहीं हो पाई और उसके बाद कल उनका निधन हो गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा गया है कि विधायक शैला रानी रावत के निधन से पूरे प्रदेश एवं पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। शैला रानी रावत अपनी विधानसभा की जन समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे और वह हमेशा अपने क्षेत्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करती थी। जनता की समस्याओं को सरकार एवं शासन स्तर पर प्राथमिकता से रखकर उनका समाधान भी करती थी और उनके समर्पण भाव को हमेशा याद रखा जाएगा। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उन्होंने दुख की घड़ी में उनके परिवार को हिम्मत प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।