Uttarakhand:- यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने बद्रीनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…… पढ़े पूरी खबर

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों चार धाम यात्रा चल रही है और सरकार तथा पुलिस प्रशासन सभी अपने-अपने स्तर पर चार धाम यात्रा को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए प्रयासरत है। बता दे कि यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बद्रीनाथ पहुंचे तथा उन्होंने वहां पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पंजाब और हिमाचल से लोकसभा चुनाव प्रचार करने के बाद आज शनिवार को बद्रीनाथ धाम में पहुंचे और बद्रीनाथ के बाद मुख्यमंत्री का हल्द्वानी का कार्यक्रम भी तय था। बता दे कि बद्रीनाथ धाम में यात्रियों को सभी सुविधाएं मिल रही हैं या फिर नहीं इसका जायजा खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लिया गया और लगातार चार धाम व्यवस्था की निगरानी भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कर रहे हैं।