अल्मोड़ा:- जिले में सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाने के लिए जारी किए जाएंगे नोटिस….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले में सड़कों पर खड़े वाहनों को हटाने के लिए नोटिस जारी किए जाएंगे। बता दे कि एसएसपी देवेंद्र पींचा द्वारा पुलिस लाइन सभागार में हुई बैठक और पुलिस कर्मचारी सम्मेलन में अपराधों की समीक्षा की गई।

उनका कहना था कि करबला और धारानौला में सड़क किनारे लंबे समय से खड़े वाहनों को हटाने के लिए नोटिस जारी होंगे और यदि फिर भी वाहन नहीं हटाए गए तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। सिकुड़ा बैंड तक सड़क किनारे लंबे समय से काफी वाहन खड़े हैं और उन्हें हटाने हेतु नोटिस जारी किया जाएगा। वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों को नहीं हटाया तो पुलिस वाहनों को क्रेन से हटाकर पुलिस लाइन डंपिंग जोन में डाल देगी। इसके अलावा एसएसपी द्वारा जिले के सभी थानों में दर्ज अपराधों की समीक्षा की गई तथा संबंधित सर्किल का थाना प्रभारी को विवेचना का शीघ्र निस्तारण के निर्देश में उनके द्वारा दिए गए।