अल्मोड़ा:- जिले के इन क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगाई गई चौपाल…..जनता को किया गया जागरूक

अल्मोड़ा। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चौपाल लगाकर जनता को जागरूक किया गया। जिले में एसएसपी चंद्रशेखर घोड़के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार पुलिस जनता संवाद और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे में थाना अध्यक्ष लमगड़ा प्रमोद पाठक ने सुदूर मेरगांव और भांगादेवली में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया इस दौरान ग्रामीणों की समस्या को सुना गया एवं उसका निस्तारण भी किया गया तथा जनता को नए आपराधिक कानून जैसे बीएनएस, बीएनएसएस, बीएसए और महिला सुरक्षा और अन्य के सत्यापन के प्रति जागरूक किया गया। ग्रामीणों से नशे से दूर रहने की अपील भी की गई और उन्हें ठगी या साइबर अपराध के शिकार होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने की जानकारी भी दी गई।

Advertisements

Leave a Reply