
उत्तराखंड राज्य में गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ते हुए नजर आ रही है। बता दे कि राज्य में दिन प्रतिदिन गर्मी काफी बढ़ रही है और आज शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 40 तथा न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।
राज्य में गर्मी प्रचंड रूप दिखा रही है। बीते शुक्रवार को देहरादून का तापमान 40.7 डिग्री दर्ज किया गया था जो कि 7 साल बाद इतना अधिक रिकॉर्ड हुआ। गर्मी लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है इससे पहले वर्ष 2017 में इस दिन अधिकतम तापमान 40.02 डिग्री रिकार्ड किया गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है और गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन सकती है। तेज धूप के कारण सड़कों और बाजारों में भी चहल-पहल कम नजर आ रही है और चिलचिलाती गर्मी का असर रात को भी देखने को मिल रहा है। रात को भी गर्म हवाएं चल रही है और लोगों को गर्मी के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।


