
उत्तराखंड राज्य में आज दिनांक 12 मई 2024 को रविवार के दिन सुबह 6:00 बजे बद्री विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
बता दे कि आज बद्रीनाथ धाम के कपाट रिमझिम बारिश के बीच खुले और जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। श्रद्धालु अब भगवान बद्री विशाल की पूजा और दर्शन 6 माह तक यहीं पर कर पाएंगे और हजारों श्रद्धालु इस पवन पल के साक्षी भी बने। कपाट खुलते ही धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी तीर्थ यात्रियों को शुभकामनाएं दी और उन्होंने भगवान के दर्शन किए। हल्की बारिश, आर्मी बैंड ,ढोल नगाड़ों से पूरे धाम का दृश्य आकर्षक महसूस हुआ। संगीत और नृत्य के साथ भगवान बद्री विशाल की स्तुति ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
