
उत्तराखंड शोध संस्थान की शोध पत्रिका हैमवती का एलएसएम महाविद्यालय पिथौरागढ़ में भव्य विमोचन संपन्न हुआ।
शोध पत्रिका हैमवती के संपादक और शोध संस्थान के सचिव डॉ दीप चौधरी, इतिहास विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रेमलता कांडपाल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ उमा पाठक, विशिष्ट अतिथि डा अशोक कुमार पंत,डा गुरुकुलानंद कच्चाहारी,परिसर निदेशक डा हेम पांडेय,डा दिनेश जोशी, जनार्दन उप्रेती, पुष्कर दत्त जोशी, गोविंद बिष्ट, दिनेश भट्ट,मोहन जोशी, डॉ सी बी जोशी,लीला धामी,डा नवीन रजवार,डा पुष्कर सिंह बिष्ट, महाविद्यालय के अनेक प्राध्यापक,शोध छात्र,बीएड प्रशिक्षणार्थी मौजूद थे।
हैमवती की शुरुआत प्रसिद्ध इतिहासकार डा. मदन चंद्र भट्ट ने की,हैमवती का यह सातवां अंक है।शोध पत्रिका में स्थानीय इतिहास, संस्कृति, खानपान, ऐतिहासिक जानकारी और शिक्षाविदों पर आलेख हैं।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रेमलता कांडपाल और मोहन जोशी ने किया।

