Almora:- कोसी नदी के घटते जल स्तर ने बढ़ाई समस्या….. एक माह के अंदर इतना घटा जलस्तर

अल्मोड़ा। जिले में कोसी नदी के घटते जलस्तर ने काफ़ी समस्याएं बढ़ा दी है। बता दे कि जिले में पानी की आपूर्ति न हो पाना कोसी नदी के घटते जल स्तर का परिणाम है। कोसी नदी का जलस्तर 44 क्यूसेक तक घट चुका है और आने वाले दिनों में पेयजल संकट के संकेत मिलने शुरू हो चुके हैं। पूरे नगर में पेयजल की आपूर्ति केवल कोसी नदी से होते हैं और उसका भी जलस्तर घटने लगा है।

Advertisements

नदी से पंपिंग कर अल्मोड़ा नगर समेत आसपास के दर्जनों गांवो में पेयजल के आपूर्ति की जाती हैं और जिले में एकमात्र कोसी नदी ऐसी है जिससे काफी अधिक मात्रा में पेयजल आपूर्ति होती है लेकिन गर्मी के चलते कोसी नदी का जलस्तर काफी घट चुका है। यदि आने वाले समय में बारिश नहीं हुई तो नदी का जलस्तर और अधिक घट सकता है जिससे लोगों को भयंकर पर जल संकट का सामना भी करना पड़ सकता है।