Uttarakhand:- राज्य के इन क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार…. जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

उत्तराखंड राज्य में मौसम पल-पल रंग बदल रहा है कभी धूप खिल रही है तो कभी आसमान में बादल छा रहे हैं और ऐसे ही आज पहाड़ों में बारिश तथा बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज शनिवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहाड़ों में ठंड बढ़ने लगी है तथा आज राज्य के बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान भी लगाया गया है। यदि तापमान की बात करें तो बीते शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 29.9 डिग्री दर्ज किया गया है और न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। पहाड़ों में तेजी से ठंड बढ़ रही है और अक्टूबर माह में ही कड़ाके की ठंड का एहसास सुबह- शाम हो रहा है यदि ऐसे ही रुक रुक कर बारिश होती रही तो जल्द ही पहाड़ों में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो जाएगी।

Advertisements

Leave a Reply