Uttarakhand:- कांग्रेस को बड़ा झटका…….अनुकृति गुसाई ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव से पहले फिर एक बड़ा झटका लगा है। बता दे कि उत्तराखंड में गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाड़ और पुरोला के पूर्व विधायक मालचंद ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद आज अनुकृति गुसाई ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

आज शनिवार को एक चर्चित चेहरा मानी जाने वाली अनुकृति गुसाई ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया है और इसकी पुष्टि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी द्वारा की गई है। जानकारी के मुताबिक उन्होंने व्यक्तिगत कारणों के चलते इस्तीफा दिया है फिलहाल उनके भाजपा में शामिल होने की चर्चा भी चल रही है। अनुकृति गुसाई मिस इंडिया भी रह चुकी है और वह पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे हरक सिंह रावत की बहू है। वह पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काफी लंबे समय से काम कर रही है और अब उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।