अल्मोड़ा:- जिले को मानसखंड विज्ञान केंद्र के रूप में मिली बड़ी सौगात….. पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले को मानसखंड विज्ञान केंद्र के रूप में बड़ी सौगात मिली है। बता दे कि जिले के लोगों के लिए यह काफी खुशी का विषय है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा वर्चुअल माध्यम से इस केंद्र का लोकार्पण किया गया और इसके अलावा इस दौरान मुख्यमंत्री ने 89 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा बीते रविवार को स्यालीधार में बने मानसखंड विज्ञान केंद्र के साथ ही 80 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और 8.9969 करोड़ के विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया।

इस कार्यक्रम में विधायक मनोज तिवारी भी मौजूद रहे जिन्होंने कहा कि मानसखंड विज्ञान केंद्र के माध्यम से विज्ञान में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों में एक नई चेतना का विकास होगा और पूरे कुमाऊं के लिए यह काफी लाभकारी भी सिद्ध होगा। इसके अलावा उत्तराखंड विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की परिषद के महानिदेशक दुर्गेश पंत का कहना था कि विज्ञान के क्षेत्र में यह केंद्र कुमाऊं में क्रांति लाएगा और युवाओं को नवीन तथा रचनात्मक गतिविधियों में सम्मिलित होने के लिए मंच भी मिलेगा।