अल्मोड़ा:- आग लगने से जले घास के लूट्टे……… ग्रामीण को हुआ काफी नुकसान

अल्मोड़ा। जिले में घास के लूट्टे जलने से ग्रामीण को काफी नुकसान झेलना पड़ा है। बता दें कि सोमेश्वर के छानी गांव में आग लगने के कारण घास के आठ लूट्टे जल गए इस घटना में पीड़ित का भारी नुकसान हो गया और अब ग्रामीण अपने मवेशियों को चारे में क्या खिलाएगा इस बात का संकट भी पैदा हो गया है।

आग का कारण बिजली के तारों से उठी चिंगारी को बताया जा रहा है। बीते शनिवार की दोपहर छानी गांव के मोहन सिंह के घास के लूट्टे में अचानक आग लग गई जब ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो सफलता नहीं मिली और कुछ देर में सभी लूट्टे जलकर खाक हो गए। बता दे की लूट्टे ऊपर से जो बिजली लाइन गुजर रही थी उसमें उठ रही चिंगारी इस आग का कारण है तथा यूपीसीएल के जेई खुशाल सिंह नेगी ने कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है और मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद लाइन को ठीक किया जाएगा।