Uttarakhand – राज्य में भाजपा कार्यकर्ता शुरू करेंगे मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनाव कैंपेन……लॉन्च हुई टी-शर्ट

उत्तराखंड राज्य में भाजपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट चुके हैं और अब बीजेपी के कार्यकर्ता मोदी दगड़ उत्तराखंड चुनाव कैंपेन अभियान का शुभारंभ करेंगे। इसके लिए लोगो और टीशर्ट भी लॉन्च कर दी गई है तथा घर-घर केंद्र सरकार के कल्याणकारी योजनाएं पहुंचाई जाएगी।

नई दिल्ली में राज्यसभा सांसद बलूनी ने अभियान का शुभारंभ किया उन्होंने लोगो व टीशर्ट को लांच किया। भाजपा के पूर्व सोशल मीडिया प्रमुख व अभियान के प्रमुख शेखर वर्मा के अनुसार प्रदेश के प्रमुख शहरों तथा कस्बों में अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड में कराए गए विकास कार्यों पर जनता से चर्चा की जाएगी। कार्यक्रमों में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व जन सरोकारो से जुड़े संगठन तथा नागरिकों को भी शामिल किया जाएगा।