Uttarakhand – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 8 सहायक लेखाकारों एवं 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में आठ सहायक लेखाकारों एवं 342 ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं। बता दे कि बीते रविवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पंचायती राज विभाग की ओर से आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए।

उनका कहना था कि वीडियो लोकतांत्रिक व्यवस्था की नीव है तथा सहायक लेखाकारों का चयन लोक सेवा आयोग एवं ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों का चयन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से किया गया है। पंचायती राज व्यवस्था जितनी सशक्त होगी उतना ही हमारा लोकतंत्र मजबूत होगा और स्वराज की परिकल्पना भी सरकार होगी। साथ ही उनका कहना था कि वीडियो की अहम भूमिका कई कार्यो में है। समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की परेशानी को सरकार और सरकार की नीतियों को व्यक्ति तक पहुंचाने में वीडियो अहम भूमिका निभाता है तथा सरकार पूरा प्रयास कर रही है कि विकास शहरों तक सीमित न रहकर हर गांव और उसके ग्रामीण तक पहुंचे।