भाजपा की जीत की कामना करते हुए मोदी- योगी कावड़ लेकर हरिद्वार पहुंचे युवक…….. 51 लीटर भरा गंगाजल

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीत की कामना करते हुए दो युवक अमरोहा से हरकी पौड़ी पहुंचे और इस दौरान उनकी योगी तथा मोदी की कावड़ ने सबको आकर्षित किया।

वह दोनों अमरोहा से हरिद्वार मोदी नेतृत्व की सरकार की कामना लेकर पहुंचे हैं और दोनों यहां महाशिवरात्रि को लेकर जल भरने के लिए आए। युवकों ने 51 लीटर गंगाजल भरा और कलश लेकर वापस अमरोहा के लिए रवाना हो गए। बता दे कि अमरोहा निवासी 17 वर्षीय विपुल और 21 वर्षीय रवि सुबह हरिद्वार की हरकी पौड़ी पहुंचे इस दौरान उनकी योगी और मोदी की कावड़ देखकर सभी आकर्षित हुए। उन दोनों की कावड़ में भगवान राम और राम मंदिर की तस्वीर भी लगी हुई थी उनका कहना था कि उन्होंने पीएम मोदी के नेतृत्व में दोबारा से सरकार बनने की कामना की है।