Uttarakhand:- मौसम ने फिर बदली करवट…….बर्फ से सफेद हुई वादियां…. बंद हुए हाईवे

उत्तराखंड राज्य में एक बार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। बता दे कि राज्य के टिहरी, अल्मोड़ा ,चंपावत, नैनीताल, उधम सिंह नगर में तेज गर्जन के साथ सुबह से बारिश भी हो रही है और वही बद्रीनाथ, केदारनाथ धाम, हेमकुंड साहिब ,फूलों की घाटी और औली में बर्फबारी हुई। बर्फबारी के चलते औली में काफी बर्फ भी जम गई है और चकराता में सीजन की चौथी बर्फबारी हुई है।

उत्तरकाशी में रात से ही लगातार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है जिसके कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप से आगे के लिए बंद हो चुका है। राज्य की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार हिमपात के कारण वहां का नजारा काफी सुहाना नजर आ रहा है। प्रदेश के आठ जिलों में मौसम खराब है और बिजली चमकने के साथ-साथ तेज गर्जना भी हुई है। वही प्रदेश के 2500 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी देखने को मिली।