Uttarakhand:- राज्य में बारिश और बर्फबारी के बावजूद राजभवन वसंतोत्सव में फूलों का संसार देखने के लिए पहुंचे लोग

उत्तराखंड राज्य में इन दिनों मौसम खराब बना हुआ है बारिश और बर्फबारी हो रही है मगर उसके बावजूद लोग राजभवन वसंतोत्सव में फूलों का संसार देखने के लिए काफी संख्या में आए। राजभवन रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू से महक रहा है। बीते शनिवार को इस उत्सव के दूसरे दिन लोगों की भीड़ यहां पर लगी रही।

बता दें कि इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह द्वारा आर्ट गैलरी और फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया गया जिसमें चित्रकारों ने ग्रामीण एवं शहरी परिवेश, लोक परंपराओं, आध्यात्मिक समेत अनेक समृद्ध चित्र बनाएं और अपनी प्रतिभा दर्शायी। इसके बाद राज्यपाल द्वारा फूड कोर्ट का अवलोकन किया गया और उन्होंने आईएचएम की ओर से बनाए गए मोटे अनाज के व्यंजनों की भी जानकारी दी। फूड कोड में महिला स्वयं सहायता समूह ने पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल लगाए थे। इस दौरान राज्यपाल द्वारा इस उत्सव में लगे औद्यानिक गतिविधियों से जुड़े गैर सरकारी संस्थाओं एवं स्वयं सहायता समूह की ओर से लगाए गए स्टालों का भ्रमण भी किया गया। खराब मौसम के बावजूद लोग काफी संख्या में यहां पर पहुंचे।