अल्मोड़ा :- भाजपा ने चौथी बार अजय टम्टा पर जताया भरोसा,जीत की हैट्रिक बनाने उतरेंगे मैदान में

अल्मोड़ा। भाजपा ने अपनी उम्मीदवारों की पहली सूची में उत्तराखंड के तीन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है जिसमें टिहरी, नैनीताल और अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने पुराने उम्मीदवारों पर ही भरोसा जताया है।

टिहरी से लगातार तीन बार की सांसद माला राजलक्ष्मी शाह को पार्टी ने फिर से मैदान में उतारा है तो वहीं केंद्रीय मंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नैनीताल से प्रत्याशी होंगे इसके साथ ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अल्मोड़ा सीट पर अजय टम्टा को प्रत्याशी बनाया है। अजय टम्टा 2009, 2014 ,2019 में भी भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ चुके हैं जिसमें 2014 और 2019 में उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा को भारी मतों से हराया था जबकि 2009 में प्रदीप जनता का विश्वास हासिल करने में सफल रहे थे।


अजय जिला पंचायत उपाध्यक्ष, कार्यकारी अध्यक्ष, वर्ष 2007 तथा 2012 में सोमेश्वर से विधायक, खंडूरी सरकार में कैबिनेट मंत्री और 2016 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में कपड़ा राज्य मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं।
हालांकि अल्मोड़ा सीट पर कांग्रेस ने भी अभी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है माना जा रहा है कि प्रदीप टम्टा अथवा यशपाल आर्य मे से किसी को कांग्रेस प्रत्याशी बन सकती है