
अल्मोड़ा। जिले में पुलिस लगातार अवैध नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। बता दे कि अल्मोड़ा का सल्ट क्षेत्र गांजा तस्करी का गढ़ बन रहा है यहां पर दो माह के अंतर्गत एक क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ में आया है और मौलेखाल सल्ट पुलिस द्वारा 15 किलो गांजे के साथ काशीपुर के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
बता दे कि मारचूला रोड पर गौलीखान तिराहे के पास पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था इस दौरान एक कार को रोक कर तलाशी ली गई जिसमें प्लास्टिक के थैलों में 15 किलो गांजा भरा हुआ था इस दौरान पुलिस ने 26 वर्षीय रोहन कुमार निवासी गोपीपुरा, चांदपुर, काशीपुर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अध्यक्ष अजेंद्र प्रसाद के अनुसार आरोपित गांजा लाकर उसे बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था। आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।

