अल्मोड़ा:- जिले में अवैध शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…….पढ़े पूरी खबर

अल्मोड़ा। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में इन दिनों पुलिस शराब के खिलाफ अभियान चला रही है। बता दें कि पुलिस लगातार अवैध शराब की धरपकड़ कर रही है और मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों पर भी पुलिस अपना शिकंजा कस रही है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चला रही हैं। इसी क्रम में लमगड़ा पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान के दौरान एक अभ्युक्त के कब्जे से 6 बोतल व 49 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद की। फिलहाल पुलिस ने शराब सीज कर दी गई है और अभियुक्त पूरन सिंह निवासी ग्राम खाकर लमगड़ा के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।