
उत्तराखंड राज्य में बारिश और बर्फबारी के बाद एक बार फिर से बद्रीनाथ हाईवे बंद हो चुका है। बता दे कि बदले मौसम के कारण बद्रीनाथ, हनुमान चट्टी, हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ समेत चमोली की ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर बर्फबारी हो रही है जिसके कारण बदरीनाथ हाईवे हनुमान चट्टी से लेकर बद्रीनाथ तक बंद हो गया है और यात्री भी फस गए हैं। राज्य में बीते शुक्रवार की रात्रि से ही मौसम काफी खराब है और बारिश हो रही है। अल्मोड़ा तथा इसके आसपास के क्षेत्र में आज शनिवार की सुबह से ही बारिश का दौर जारी है। हल्द्वानी में भी अचानक हवाएं चलने लगी और बारिश शुरू हो गई।
शनिवार की सुबह तक बारिश का दौर हल्द्वानी में जारी रहा। बता दें कि नैनीताल में 2.5 एमएम, हल्द्वानी में 2 एमएम, बेतालघाट में 0.5 एमएम, मुक्तेश्वर में 2.1 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम बदला है। आज राज्य के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई और पर्वतीय इलाकों में बर्फ पड़ने के कारण ठिठुरन भी बढ़ चुकी है।

