अल्मोड़ा:- सड़क न होने के कारण डोली में महिला को पहुंचाया अस्पताल…. 8 किलोमीटर पैदल चले ग्रामीण…. महिला की मौत

अल्मोड़ा। जिले के लोग अभी भी सड़क न होने का दर्द झेल रहे हैं। बता दे कि पहाड़ी क्षेत्रों में सड़क और स्वास्थ्य की सुविधा न होने के कारण कई ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। अल्मोड़ा से एक और मामला सामने आया है जहां सड़क के अभाव में महिला की मौत हो चुकी है। बता दे कि जिले के मौलेखाल गांव में सड़क न होने के कारण और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में बुजुर्ग महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी।

घर पर गिरकर घायल हुई महिला को चारपाई के सहारे अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीण 8 किलोमीटर पैदल चले और स्वास्थ्य सुविधा न मिलने के कारण महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया जिसके बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया और वहां पर महिला ने दम तोड़ दिया। सल्ट के खदेरागांव निवासी 70 वर्षीय गोविंदी देवी अपने घर पर गिरकर घायल हो गई थी सड़क न होने के कारण ग्रामीणों की मदद से परिजन उन्हें चारपाई के सहारे अस्पताल ले गए लेकिन वहां भी 5 घंटे की पैदल दूरी तय करने के बाद पूरा इलाज नहीं मिल पाया। उन्होंने महिला को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी इसके बाद परिजन उन्हें दिल्ली ले गए मगर वहां भी गोविंदी देवी को नहीं बचाया जा सका बता दे कि सड़क और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में पहाड़ की कई गर्भवती महिलाओं को भी अपनी जान गंवानी पड़ती है और एक ऐसा ही मामला यह बुजुर्ग महिला का भी है।