अल्मोड़ा:- सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने किया प्रदर्शन…… 1860 केंद्रों में लटके ताले

अल्मोड़ा। जिले में 7 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

बता दे कि 3000 से अधिक आंगनबाड़ी वर्कर्स जिला मुख्यालय में गरजी। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नगर में महारैली निकाली। बता दे कि जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का हौसला भी जवाब दे रहा है। 18000 रूपए मानदेय, विद्यालयों की तरह आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश समेत 7 सूत्रीय मांगों को लेकर जिले भर की 3000 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जिला मुख्यालय में गरजी और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द मांगों पर सकारात्मक कार्यवाही नहीं हुई तो वह कार्य बहिष्कार करेंगी।