
उत्तराखंड राज्य में आज से बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। बजट सत्र के लिए सभी विधायक देहरादून पहुंच चुके हैं और विधानसभा सचिवालय द्वारा भी सत्र के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। आज 26 फरवरी से विधानसभा का सत्र शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। बता दे कि सदन में पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा जिसके बाद कल 27 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा।
राज्यपाल के अभिभाषण में सरकार के वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को देश का श्रेष्ठ व सशक्त राज्य बनाने का रोड मैप भी आज दिख सकता है। विधानसभा का बजट सत्र 11:00 बजे से शुरू होगा। पहले दिन केवल अभिभाषण होगा इसके बाद 27 फरवरी को विधानसभा में बजट पेश किया जाएगा। बजट सत्र के लिए पक्ष और विपक्ष के सभी विधायक भी देहरादून पहुंच गए हैं विधायकों की ओर से 300 से अधिक प्रश्न मिले हैं। बता दें कि बीते रविवार की देर रात को विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण के यमुना कॉलोनी स्थित आवास में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक भी आयोजित की गई थी और इस बैठक में सदन संचालित के लिए एजेंडा तय किया गया।

