Uttarakhand:-उपद्रवियों पर कसी जाएगी नकेल…… यह विधेयक लाएगी सरकार

उत्तराखंड राज्य में सरकार उपद्रवियों पर नकेल कसने के लिए सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधायक लाएगी। बता दे कि इस बिल के तहत विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के दौरान हुए नुकसान की वसूली उपद्रव में शामिल आरोपितों से की जाएगी।

26 फरवरी से उत्तराखंड राज्य में विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने वाला है और सरकार सदन में विरोध प्रदर्शन के नाम पर सरकारी तथा निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करेगी। इसके लिए उत्तराखंड सरकार सार्वजनिक और निजी संपत्ति क्षति वसूली विधेयक भी लाएगी। इस दौरान हुए नुकसान की भरपाई आरोपितों से होगी और इसके अलावा सेवानिवृत्त जिला जज की अध्यक्षता में ट्रिब्यूनल का गठन भी किया जाएगा।