पिथौरागढ़:- मां अंबे इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस में किया गया ‘ आरंभ 2024’ का आयोजन

पिथौरागढ़ में स्थित मां अंबे इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेस में बीते शुक्रवार को खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘ आरंभ 2024’ का आयोजन किया गया। बता दें कि इंस्टिट्यूट के सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा राजन चंद्र जोशी एवं इंस्टिट्यूट के अध्यक्ष डॉक्टर संदीप सिंह द्वारा दीप प्रचलित करते हुए किया गया और इस दौरान मुख्य अतिथि रमेश बहुगुणा ने नर्सिंग के छात्र-छात्राओं को खेलों का महत्व बताते हुए दैनिक जीवन में उनकी आवश्यकताओं के बारे में बताया और वर्तमान समय में मेडिकल क्षेत्र में एक उज्जवल भविष्य को पाने के गुर सिखाए।

नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। बता दे कि इस दौरान चेयरमैन डॉक्टर संदीप सिंह द्वारा सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह तथा शाल उढाकर सम्मानित किया गया।