
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने इनामी बदमाश सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि देहरादून में यह एनकाउंटर हुआ और गिरफ्तार किए गए बदमाशों में ₹5000 का इनामी बदमाश भी है जिस पर 15 से अधिक मुकदमे दर्ज है। जानकारी के मुताबिक आज शनिवार को क्लेमेंनटाउन क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी की और 12 साल से वांटेड बदमाश फैजान को पकड़ने का प्रयास किया।
सुबह पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया पुलिस से बचने के लिए बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और इस दौरान कांस्टेबल प्रदीप के पैर में एक गोली भी लग गई। जवाबी फायरिंग में फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो और एहसान के पैर पर एक गोली लगी तथा कांस्टेबल समेत दोनों बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के कब्जे से पिस्तौल, तमंचे बरामद किए हैं इसके अलावा उनकी स्कॉर्पियो कार भी पुलिस द्वारा सीज कर दी गई है।

