रक्षा मंत्री पहुंचे हरिद्वार, वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम में लिया भाग

आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह हरिद्वार पहुंचे| वह वहां गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में आयोजित वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ कार्यक्रम के समापन समारोह में भाग लेंगे|
महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय वेद विज्ञान एवं संस्कृति महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है|

वहां उद्घाटन कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति जगदीश धनकर पहुंचे थे| दूसरे दिन ‘भारत की संस्कृति की वर्तमान चुनौतियां: स्वामी दयानंद एक समाधान’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई थी, इस दौरान केंद्रीय कानून एवं न्याय संस्कृति मंत्री अर्जुन राम मेघवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे| आज तीसरे दिन समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे|