उत्तराखंड में सर्दियों की छुट्टियों में भी खुलेंगे सरकारी स्कूल

उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में 1 जनवरी से सर्दियों की छुट्टियां शुरू हो रही हैं, लेकिन इस दौरान उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए वर्चुअल कक्षाओं के माध्यम से विंटर कैंप का आयोजित होंगे|
समग्र शिक्षा के अपर राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मुकुल कुमार सती ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं|


कहा गया है कि 1 से 14 जनवरी तक विंटर कैंप का आयोजन छात्र हित में लिया गया है| इसमें बोर्ड परीक्षाफल में सुधार होगा| ऐसे हर स्कूल में जहां वर्चुअल कक्षाएं स्थापित हैं| इस अवधि में कक्षाएं खुली रहेंगी| जिसमें 12वीं के छात्र-छात्रों को अंग्रेजी, भौतिक विज्ञान, गणित, रसायन विज्ञान एवं जीव विज्ञान विषय पढ़ाया जाएगा, जबकि दसवीं के विद्यार्थियों के लिए विज्ञान, गणित, अंग्रेजी के प्रश्न पत्र विशेषज्ञों के सहयोग से हल कराए जाएंगे| ऐसे शिक्षकों को छुट्टी में किए गए कार्य के बदले नियमानुसार अवकाश दिया जाएगा| स्थान की उपलब्धता को देखते हुए अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को भी इसमें प्रतिभा का अवसर दिया जा सकता है|